चीन की कोयला खदान में गैस रिसाव से 12 लोगों की मौत

Updated at : 07 Mar 2016 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
चीन की कोयला खदान में गैस रिसाव से 12 लोगों की मौत

बीजिंग : पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत स्थित कोयला खदान में गैस के रिसाव के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. यह जानकारी देश के सरकारी मीडिया ने दी है. यह दुर्घटना कल बेशान शहर की सोंग्शू खदान में हुई. उस समय खदान के अंदर 700 से ज्यादा खनिक काम कर […]

विज्ञापन

बीजिंग : पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत स्थित कोयला खदान में गैस के रिसाव के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. यह जानकारी देश के सरकारी मीडिया ने दी है. यह दुर्घटना कल बेशान शहर की सोंग्शू खदान में हुई. उस समय खदान के अंदर 700 से ज्यादा खनिक काम कर रहे थे. बचावकर्मियों ने कहा कि लगभग 692 खनिक किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे लेकिन 13 लोग वहीं फंस गये, जिनमें से 12 लोगों की बाद में मौत हो गयी.

एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, कुल 316 बचावकर्मियों ने 46 चिकित्सा कर्मियों की मदद से बचाव अभियान चलाया. यह अभियान आज सुबह पूरा हुआ. सोंग्शू खदान का स्वामित्व तोंग्हुआ माइनिंग इंडस्टरी कंपनी लिमिटेड के पास है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola