नाटो देशों पर बरसे ट्रंप, कहा- कायर हैं सभी, अमेरिका के बिना सिर्फ कागजी शेर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Mar 2026 12:04 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई
Trump On NATO Nation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्य देश कायर हैं और अमेरिका के बिना NATO केवल कागजी शेर है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि सदस्य देश मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान में मदद करने से बच रहे हैं.
Trump On NATO Nation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर NATO देशों की कड़ी आलोचनी की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के बिना NATO एक कागजी शेर है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि NATO सदस्य देश परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते, जबकि वे केवल तेल की बढ़ती कीमतों की शिकायत करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सदस्य देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने में मदद करने को तैयार नहीं हैं, जो कि एक सामान्य सैन्य अभ्यास है और उनकी माने तो तेल की ऊंची कीमतों का मुख्य कारण है. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दुनिया के देश ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं. ट्रंप ने अपने बयान से यह भी साफ कर दिया है कि अमेरिका ही नाटो (NATO) की असली ताकत है. ट्रंप ने नाटो देशो को डरपोक भी कहा है.
पहले भी नाटो पर हमला कर चुके हैं ट्रंप
यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर नाटो के खिलाफ आग उगला है. इससे पहले भी वो अपनी भड़ास निकाल चुके हैं. मंगलवार (17 अप्रैल) को उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा था- अमेरिका से अधिकांश NATO सहयोगियों ने कहा है कि वे मिडिल ईस्ट में ईरान के आतंकवादी शासन के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. यह उस समय है जब लगभग हर देश इस बात से सहमत था कि अमेरिकी कार्रवाई सही है. ईरान को किसी भी तरह से परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती.
नाटो देशों से क्यों खफा है ट्रंप?
ट्रंप नाटो देशों से इसलिए खफा हैं क्योंकि ईरान ने इजराइल-अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. ट्रंप चाहते थे कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन, जर्मनी जैसे देश इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए अपनी नौसेना तैनात करें. लेकिन, इन देशों ने इसमें शामिल होने से साफ इनकार कर दिया. इसी वजह से ट्रंप नाराज हैं. उनका कहना है कि जब इन देशों का व्यापार इस जलमार्ग पर काफी हद तक निर्भर है, तो इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हें ही उठानी चाहिए.
ईरान के परमाणु इरादों पर ट्रंप की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिका को बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने दावा किया कि दो हफ्ते पहले तक ईरान के पास मजबूत नौसैनिक ताकत थी, लेकिन अब उसकी नौसेना लगभग पूरी तरह तबाह हो चुकी है. ट्रंप ने दावा किया कि पिछले दो दिनों में ईरान के 58 जहाज नष्ट कर दिए गए और वे समुद्र में डूब गए हैं. उन्होंने दोहराया कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा, क्योंकि अगर उनके पास एटम बम होते तो वे उनका इस्तेमाल करते, और हम ऐसा नहीं होने देंगे.
Also Read: जंग के बीच ईरान ने दी धमकी, कहा- दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे तेहरान के दुश्मन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










