ईरानी राष्ट्रपति के सहयोगियों ने तेहरान में जबर्दस्त जीत हासिल की

तेहरान : ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी के सुधारवादी सहयोगियों ने संसदीय चुनाव में राजधानी तेहरान की सभी 30 संसदीय सीटें जीत ली जिसे उदारवादी राष्ट्रपति के लिए बहुत उत्साहवर्धक माना जा रहा है क्योंकि इससे वे इस महत्वपूर्ण चुनाव में देशव्यापी बढत हासिल करने की ओर बढ गये हैं. उदारवादियों और सुधारवादियों के रुहानी समर्थक […]
तेहरान : ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी के सुधारवादी सहयोगियों ने संसदीय चुनाव में राजधानी तेहरान की सभी 30 संसदीय सीटें जीत ली जिसे उदारवादी राष्ट्रपति के लिए बहुत उत्साहवर्धक माना जा रहा है क्योंकि इससे वे इस महत्वपूर्ण चुनाव में देशव्यापी बढत हासिल करने की ओर बढ गये हैं. उदारवादियों और सुधारवादियों के रुहानी समर्थक गठबंधन लिस्ट ऑफ होप अपने कंजरवेटिव प्रतिद्वंद्वियों का सफाया करने की ओर अग्रसर है. अभी तक कुल 290 सीटों में से आधे से अधिक के परिणाम आये हैं.
प्रारंभिक परिणामें के अनुसार राष्ट्रपति के गठबंधन ने तेहरान में सभी सीटें जीतने के साथ ही अन्य स्थानों पर स्थिर बढत हासिल की है. शानदार जीत राष्ट्रपति के लिए बडी उत्साहवर्द्धक है क्योंकि यह पिछले साल वैश्विक शक्तियों के साथ उनके ऐतिहासिक परमाणु समझौते के प्रति राजधानी में भारी जनसमर्थन का संकेत है.
इस समझौते के साथ ही ईरान में 13 साल से जारी गतिरोध का समापन हुआ था. अन्य स्थानों पर कुल 260 सीटों में से 135 के परिणाम घोषित हुए हैं. इनमें से 38 मुख्य कंजर्वेटिव की झोली में जबकि 30 लिस्ट आफ होप के खाते में गयी हैं. 36 सीटें पर निर्दलीय का कब्जा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




