ePaper

सीरिया में शिया दरगाह के पास विस्फोटों में 71 की मौत

Updated at : 01 Feb 2016 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में शिया दरगाह के पास विस्फोटों में 71 की मौत

बेरुत : सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहरी इलाके में एक शिया दरगाह के समीप बम विस्फोटों में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों घायल हो गए. एक निरीक्षक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस्लामिक स्टेट ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है. विस्फोट से सडक पर बडा […]

विज्ञापन

बेरुत : सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहरी इलाके में एक शिया दरगाह के समीप बम विस्फोटों में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों घायल हो गए. एक निरीक्षक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस्लामिक स्टेट ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है. विस्फोट से सडक पर बडा गड्ढा बन गया है और कारें तथा एक बस पलट गयीं. वाहनों के शीशे टूट कर आसपास बिखर गए. यह विस्फोट ऐसे समय पर हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र में सीरिया मामलों के दूत जिनीवा में नयी शांति वार्ताएं आयोजित करने के लिए प्रयासरत हैं.

इन वार्ताओं में आईएस को शामिल नहीं किया गया है. ब्रिटिश निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि कल सैयदा जैनब दरगाह के समीप हुए दो विस्फोटों में पांच बच्चों सहित 71 लोगों की जान चली गयी. ‘निगरानी समूह के अनुसार, पहला विस्फोट आत्मघाती कार बम से हुआ और फिर दूसरा विस्फोट तब हुआ जब भीड वाली जगह पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. पहले सीरिया के सरकारी मीडिया की खबर में बताया गया था कि तीन विस्फोट हुए जिनमें 50 से अधिक लोग मारे गये और 100 से अधिक घायल हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola