ePaper

सीरिया के अलेप्पो में बम विस्फोट में 23 की मौत, अधिकतर विद्रोही

Updated at : 25 Jan 2016 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
सीरिया के अलेप्पो में बम विस्फोट में 23 की मौत, अधिकतर विद्रोही

बेरुत : सीरिया के अलेप्पो में आज एक ट्रक में आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 23 लोग मारे गए जिसमें अधिकतर अहरार अल शाम विद्रोही गुट के थे. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि शहर के सुकारी जिले में विस्फोट में ग्रुप के 19 लडाके और चार आम नागरिकों […]

विज्ञापन

बेरुत : सीरिया के अलेप्पो में आज एक ट्रक में आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 23 लोग मारे गए जिसमें अधिकतर अहरार अल शाम विद्रोही गुट के थे. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि शहर के सुकारी जिले में विस्फोट में ग्रुप के 19 लडाके और चार आम नागरिकों की मौत हो गयी.

हमला ग्रुप से जुडे सुरक्षा परिसर के प्रवेश द्वार अहरार अल शाम सुरक्षा चौकी पर हुआ. ऑब्जरवेटरी ने बताया कि अहरार अल शाम ने परिसर में कई बंदियों को रखा है. माना जा रहा है कि वहां भी कुछ की मौत हुयी हालांकि मृतकों की संख्या का पता नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola