यूनान : नाव डूबने से 44 की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jan 2016 9:46 PM (IST)
विज्ञापन

एथेंस: तुर्की से यूनान की तरफ बढ रही दो नौकाएं डूब गई जिससे 20 बच्चों सहित कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य प्रवासी लापता हैं.यूनान के तटरक्षक बलों ने कहा कि उन्होंने 74 लोगों को बचाया गया है. दो नौकाएं तडके यूनान के एजियन में फार्माकोनिस्सिी तथा कालोलिम्नोस द्वीपों […]
विज्ञापन
एथेंस: तुर्की से यूनान की तरफ बढ रही दो नौकाएं डूब गई जिससे 20 बच्चों सहित कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य प्रवासी लापता हैं.यूनान के तटरक्षक बलों ने कहा कि उन्होंने 74 लोगों को बचाया गया है. दो नौकाएं तडके यूनान के एजियन में फार्माकोनिस्सिी तथा कालोलिम्नोस द्वीपों के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हुई.
बचावकर्मियों ने अब क 17 बच्चों, 17 महिलाओं और 10 पुरुषों के शव बरामद किए हैं. बचाव अभियान में यूरोपीय संघ सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स के हेलीकॉप्टर की मदद मिल रही है. अब भी कई लोग लापता है. उधर, तुर्की के तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि उसने दिदिम के तट के निकट से तीन बच्चों के शव बरामद किए हैं जहां एक और नौका डूबी थी.इसी साल एजिन में 113 प्रवासियों की मौत हो गई थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




