हाफिज सईद को मिलने वाली चैरिटी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर सकती है पाक सरकार

Published at :19 Jan 2016 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
हाफिज सईद को मिलने वाली चैरिटी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर सकती है पाक सरकार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद द्वारा संचालित एक धर्मार्थ संस्था ‘फला ए इंसानियत’ (एफआईएफ) पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रहा है. ‘द नेशन’ अखबार की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा एफआईएफ पर प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है. अधिकारियों ने बताया कि गृहमंत्रालय ने एफआईएफ को […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद द्वारा संचालित एक धर्मार्थ संस्था ‘फला ए इंसानियत’ (एफआईएफ) पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रहा है. ‘द नेशन’ अखबार की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा एफआईएफ पर प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है. अधिकारियों ने बताया कि गृहमंत्रालय ने एफआईएफ को प्रतिबंधित करने से पहले सभी साझेदारों के साथ गंभीर मशविरा किया है और अगले कुछ दिनों में एक आखिरी फैसला किया जाएगा.

धर्मार्थ संस्था सईद संचालित कर रहा है जो जमात उद दावा (जेयूडी)को भी संचालित कर रहा है और वह 2008 के मुंबई हमलों का सरगना है. अखबार में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने अमेरिका को आश्वस्त किया है कि यह पठानकोट वायुसेना ठिकाने पर हमले की जांच के सिलसिले में भारत के साथ कोई दोहरा खेल नहीं खेल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola