पेरु में बस नदी में गिरने से 16 मरे

लीमा : पेरु में एक बस के पहाड़ी सड़क से गुजरते हुए नदी में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी. जूनिन क्षेत्र के पुलिस के प्रवक्ता जोस मेन्डोजा ने बताया कि कल बस यात्रियों को लेकर पिचानाकी शहर जा रही थी लेकिन चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस […]
लीमा : पेरु में एक बस के पहाड़ी सड़क से गुजरते हुए नदी में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी. जूनिन क्षेत्र के पुलिस के प्रवक्ता जोस मेन्डोजा ने बताया कि कल बस यात्रियों को लेकर पिचानाकी शहर जा रही थी लेकिन चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सडक पर फिसल कर 35 मीटर गहरी तारमा नदी में जा गिरी. हादसे में दस यात्री घायल भी हुए हैं.
मेन्डोजा के अनुसार शुरुआती जांच से पता चला कि चालक तेज गति से बस चला रहा था और मोड़ पर उसने नियंत्रण खो दिया. पेरु में आये दिन जानलेवा हादसे होते हैं क्योंकि वहां यातायात नियमों को कडाई से लागू नहीं किया गया है और देश का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




