पाक 51 भारतीय मछुआरों को करेगा रिहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज सद्भावना के तौर पर अपनी जेल की सजा पूरी करने वाले 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का ऐलान किया. कार्यवाहक प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसा ने मानवीय आधार और सद्भावना के तौर पर 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज सद्भावना के तौर पर अपनी जेल की सजा पूरी करने वाले 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का ऐलान किया. कार्यवाहक प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसा ने मानवीय आधार और सद्भावना के तौर पर 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया है. ये कैदी पहले ही अपनी सजा पूरी कर चुके हैं.’’ खोसो ने उम्मीद जतायी है कि भारत सरकार इसी प्रकार पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करेगी.
बयान में यह नहीं बताया गया है कि कैदियों को कब वापस भेजा जाएगा. मछुआरों की रिहाई का फैसला एक बैठक में किया गया, जिसमें अंतरिम विधि मंत्री अहमद बिलाल सूफी, सिंध के कार्यवाहक मुख्यमंत्री जाहिद कुर्बान अल्वी तथा गृह, विदेश और विधि मंत्रलयों एवं प्रधानमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. खोसो को सूचित किया गया है कि 482 भारतीय मछुआरे इस समय पाकिस्तान की जेलों में जबकि 496 पाकिस्तानी, भारतीय जेलों में बंद हैं. उन्हें यह भी बताया गया कि पाकिस्तान सरकार ‘‘अन्य भारतीय कैदियों की नागरिकता स्थिति की पुष्टि का इंतजार कर रही हैं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










