अमेरिकी दूतावासों के लिए सुरक्षा निधि की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लीबिया में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले के मद्देनजर दुनिया भर में अपने दूतावासों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए अमेरिकी संसद से सरकार के बजट का समर्थन करने और उसे पूरी निधि मुहैया कराने की अपील की है. पिछले साल लीबिया में हुए इस हमले में […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लीबिया में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले के मद्देनजर दुनिया भर में अपने दूतावासों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए अमेरिकी संसद से सरकार के बजट का समर्थन करने और उसे पूरी निधि मुहैया कराने की अपील की है.
पिछले साल लीबिया में हुए इस हमले में एक अमेरिकी राजदूत की मौत हो गई थी. ओबामा ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दोनों दलों के सांसदों से कहना चाहता हूं कि हमें एकजुट होकर उन चारों साहसी अमेरिकियों के बलिदान को सही मायने में सम्मान देना होगा और दुनिया भर में मौजूद अपने कूटनीतिक केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनानी होगी.’’
इसके बाद जारी एक बयान में ओबामा ने संसद से विदेश विभाग के अतिरिक्त समर्थन, अधिकारियों और संसाधनों से जुड़ी सिफारिशों सहित बेंगाजी जवाबदेही समीक्षा बोर्ड :एआरबी: की सभी सिफारिशों को पूर्ण समर्थन देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










