ePaper

पेरिस हमले में इस्तेमाल तीन घरों की हुई पहचान

Updated at : 13 Jan 2016 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
पेरिस हमले में इस्तेमाल तीन घरों की हुई पहचान

ब्रसेल्स : बेल्जियम पुलिस ने पेरिस में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने से पूर्व संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल किये गये तीन मकानों का पता लगाया है. संघीय अभियोजन पक्ष के प्रवक्ता एरिक वान देर सैप्ट ने अंग्रेजी में दिये गये एक बयान में बताया, ‘जांचकर्ता तीन परिसरों की पहचान करने में सफल रहे हैं जिनका इस्तेमाल […]

विज्ञापन

ब्रसेल्स : बेल्जियम पुलिस ने पेरिस में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने से पूर्व संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल किये गये तीन मकानों का पता लगाया है. संघीय अभियोजन पक्ष के प्रवक्ता एरिक वान देर सैप्ट ने अंग्रेजी में दिये गये एक बयान में बताया, ‘जांचकर्ता तीन परिसरों की पहचान करने में सफल रहे हैं जिनका इस्तेमाल साजिशकर्ताओं ने 13 नवंबर 2015 के हमले को अंजाम देने से पहले किया था.’ इन परिसरों में शर्लेरओम शहर में स्थित एक फ्लैट भी शामिल है जहां जांचकर्ताओं को संदिग्ध मुख्य साजिशकर्ता अब्दुलहामिद अबौद और बिलाल हादफी की उंगलियों के निशान मिले हैं.

हादफी ने हमलों की रात को फा्रंसीसी स्टेडियम के सामने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था. अभियोजकों ने ब्रसेल्स के शारबीक में भी एक फ्लैट का उल्लेख किया था जिसकी पहचान पहले ही शुक्रवार को की जा चुकी है. इसके अलावा फ्रांसीसी सीमा के समीप गांव औवेलिस में भी एक छोटे से घर की पहचान की है. औवेलिस स्थित घर की 26 नवंबर को तथा शर्लेरओम आवास की नौ दिसंबर को तलाशी ली गयी थी.

हालांकि इन दोनों ही घरों में से कोई विस्फोटक सामग्री या हथियार नहीं पाया गया. अभियोजकों ने बताया कि इन तीनों मकानों को फर्जी नामों पर किराये पर लिया गया था और किराये का भुगतान नकद किया गया. औवेलिस मकान के मामले में फर्जी नाम उस व्यक्ति का था जिसे नौ सितंबर को बुडापेस्ट में मुख्य संदिग्ध सालेह अब्देसलाम ने अपने साथ लिया था और जो इस समय फरार है.

पेरिस में आतंकवादी हमलों में 130 लोगों के मारे जाने और 350 के घायल होने के बाद से ही बेल्जियम में पैदा हुए 26 वर्षीय अब्देसलाम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश हो रही है. अभियोजकों ने शुक्रवार को बताया कि शेरबीक स्थित मकान की दिसंबर में ली गयी तलाशी में अब्देसलाम की उंगलियों के निशान, संभावित आत्मघाती हमलों में इस्तेमाल के लिए हाथों से तैयार की गयी बेल्ट और विस्फोटकों के अवशेष बरामद किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola