ePaper

ब्रिटेन : विपक्ष का ट्विटर हैंडल हैक, कैमरन को गाली

Updated at : 11 Jan 2016 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन : विपक्ष का ट्विटर हैंडल हैक, कैमरन को गाली

लंदन : ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता का ट्विटर अकाउंट हैक हो जाने के बाद इससे सिलसिलेवार ट्वीट किये गये और इनमें से एक ट्वीट में प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को एक ‘पाई’ कहा गया. लेबर पार्टी के नेता जे कॉर्बिन के ट्विटर अकाउंट पर ये अजीबो-गरीब संदेश कल आये थे लेकिन जल्दी ही […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता का ट्विटर अकाउंट हैक हो जाने के बाद इससे सिलसिलेवार ट्वीट किये गये और इनमें से एक ट्वीट में प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को एक ‘पाई’ कहा गया. लेबर पार्टी के नेता जे कॉर्बिन के ट्विटर अकाउंट पर ये अजीबो-गरीब संदेश कल आये थे लेकिन जल्दी ही इन्हें हटा दिया गया था. इस संदर्भ में किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है. एक संदेश में लिखा गया था, ‘डेवे कैमरन इज ए पाई’.

वहीं दूसरे संदेश में ब्रिटेन के परमाणु रक्षा तंत्र को लेकर कॉर्बिन के विरोध का संदर्भ देते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. इन ट्वीट्स को हटाश्‍े जाने से पहले सैंकड़ों बार शेयर किया गया. इंटरनेट के प्रयोगकर्ता जल्दी ही इन अभद्र संदेशों के स्क्रीनशॉट लेकर शेयर करने लगे थे. ब्रिटेन की प्रेस असोसिएशन ने कॉर्बिन के एक करीबी लेकिन अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा, ‘कम से कम वे रहस्यपूर्ण तो नहीं थे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola