तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई से बचें ईरान- सउदी अरब : मून

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सउदी अरब और ईरान से ऐसी कार्रवाइयों को करने से बचने के लिए कहा है जिनसे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़े उन्होंने धर्मगुरु शेख निम्र बाकिर अल निम्र को सउदी शासन द्वारा मौत की सजा देने पर निराशा जताई और कहा कि ईरान […]
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सउदी अरब और ईरान से ऐसी कार्रवाइयों को करने से बचने के लिए कहा है जिनसे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़े उन्होंने धर्मगुरु शेख निम्र बाकिर अल निम्र को सउदी शासन द्वारा मौत की सजा देने पर निराशा जताई और कहा कि ईरान के साथ सउदी अरब का राजनयिक संबंधों को तोड़ना बहुत चिंतनीय है.
बान के प्रवक्ता ने स्टीफेन दुजारिक ने कहा कि महासचिव ने सउदी अरब के विदेश मंत्री अबेल बिन अहमद अल जुबैर और ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ को फोन कर गुजारिश की कि ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचें जो स्थिति को और खराब कर दे.
सउदी के विदेश मंत्री को कल किये गये फोन में बान ने मौत की सजा पर अपने विचारों को दोहराया ,जिसका वह दृढ़ता से विरोध करते हैं और अल निम्र को मौत की सजा दिये जाने पर निराशा जाहिर की. वह अल निम्र के मामले को सउदी प्राधिकारियों के साथ कई बार उठा चुके हैं.
उन्होंने यह भी दोहराया कि तेहरान में सउदी दूतावास पर हमला निदंनीय है, लेकिन कहा कि सउदी का ईरान के साथ राजनयिक रिश्ते तोड़ने का ऐलान करना बहुत ही चिंतनीय है.बान के दफ्तर द्वारा दो फोन कॉल्स के बारे में मुहैया करायी गयी जानकारी के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री से बात करते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अपने पहले के बयान को दोहराया जिसमें उन्होंने शनिवार को अल निम्र सहित 46 अन्य कैदियों को सउदी अरब द्वारा मौत की सजा देने पर निराशा जाहिर की थी. साथ ही साथ उन्होंने तेहरान में सउदी दूतावास पर हमले की निंदा की और जरीफ से राजनयिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने के लिए जरूरी कदम उठाने की गुजारिश की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




