चीन में खुला एशिया का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन

Published at :30 Dec 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में खुला एशिया का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन

बीजिंग : एशिया का सबसे बड़ा भूमिगत रेलवे स्टेशन आज चीन के दक्षिण शहर शेनझेन में खुल गया. यह कुल 147000 वर्ग मीटर में फैला है. यह हाई स्पीड रेलवे स्टेशन गुआंगदोंग प्रांत के शेनझेन में स्थित हैं. यह कुल 147000 वर्ग मीटर में फैला है जो लगभग 21 फुटबॉल के मैदानों के बराबर है. […]

विज्ञापन

बीजिंग : एशिया का सबसे बड़ा भूमिगत रेलवे स्टेशन आज चीन के दक्षिण शहर शेनझेन में खुल गया. यह कुल 147000 वर्ग मीटर में फैला है. यह हाई स्पीड रेलवे स्टेशन गुआंगदोंग प्रांत के शेनझेन में स्थित हैं. यह कुल 147000 वर्ग मीटर में फैला है जो लगभग 21 फुटबॉल के मैदानों के बराबर है. गोआंगजौ रेल निगम के मुताबिक इसके तीन भूमिगत तलों में तीन हजार यात्रियों के बैठने की क्षमता है. यह निगम इस स्टेशन का संचालन करता है.

इस स्टेशन के खुल जाने से गोआंगजौ से हांगकांग की दूरी आधे घंटे में तय हो जाएगी. शेनझेन के निवासी अब 15 मिनट में हांगकांग पहुंच सकते हैं. ट्रेन की समय सारिणी के अनुसार बुधवार से नौ जनवरी तक हर दिन फुटियन स्टेशन से गुआंगजौ दक्षिण स्टेशन के बीच हाई स्पीड ट्रेन के 11 जोड़े चलेंगे. शिन्हुआ एजेंसी के मुताबिक समय सारिणी में 10 जनवरी से अन्य 12 राउंड ट्रिप जोड़ दी जाएगी. स्थानीय रेलवे अधिकारी शू वी ने बताया कि शुरुआती दिनों में 10 हजार यात्रियों के इससे यात्रा करने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola