ePaper

इराकी सेना ने आईएसआईएस को रमादी से खदेड़ा

Updated at : 28 Dec 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
इराकी सेना ने आईएसआईएस को रमादी से खदेड़ा

बगदाद : आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ इराकी सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. इराकी सेना ने रमादी से आईएस के आतंकियों को खदेड़ दिया है. साझा सैन्य अभियान कमान के एक प्रवक्ता ने आज कहा कि सुरक्षा बलों ने रमादी शहर को आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया है तथा आज वहां […]

विज्ञापन

बगदाद : आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ इराकी सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. इराकी सेना ने रमादी से आईएस के आतंकियों को खदेड़ दिया है. साझा सैन्य अभियान कमान के एक प्रवक्ता ने आज कहा कि सुरक्षा बलों ने रमादी शहर को आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया है तथा आज वहां राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया गया.

गौरतलब हो कि रमादी में इसी साल मई में आईएसआईएस ने कब्‍जा कर लिया था. ब्रिगेडियर जनरल याहया रसूल ने सरकारी टेलीविजन चैनल पर ऐलान किया, ‘‘रमादी को मुक्त करा लिया गया है तथा आतंकवाद निरोधक सेवा के सशस्त्र बलों ने सरकारी परिसर पर इराकी ध्वज फहरा दिया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola