भारत पर बहुत कुछ कर पाना नवाज के लिए संभव नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM
वॉशिंगटन : एक पूर्व शीर्ष अमेरिकी राजनयिक का कहना है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नवाज शरीफ भले ही भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए गंभीर प्रतीत हो रहे हों लेकिन शक्तिशाली सेना के समर्थन के बिना शायद वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकेंगे. भारत पाक संबंधों को सुधारने के लिए लाहौर […]
वॉशिंगटन : एक पूर्व शीर्ष अमेरिकी राजनयिक का कहना है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नवाज शरीफ भले ही भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए गंभीर प्रतीत हो रहे हों लेकिन शक्तिशाली सेना के समर्थन के बिना शायद वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकेंगे.
भारत पाक संबंधों को सुधारने के लिए लाहौर से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बारे में पूछने पर पाकिस्तान के पूर्व अमेरिकी राजदूत कैमरन मंटेर ने कल कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि शरीफ सेना के साथ अपने संबंध कैसे बनाते हैं.
उन्होंने कहा मेरे विचार से ऐतिहासिक कारणों के चलते कई भारतीयों के मन में पाकिस्तानी सेना को लेकर संदेह ही नजर आता है. वॉशिंगटन स्थित प्रख्यात अमेरिकी विचार समूह काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स द्वारा आयोजित एक गोष्ठी में मंटेर ने कहा नवाज के साथ सकारात्मक तरीके से काम करते हुए पाकिस्तानी सेना इन आशंकाओं को दूर करने के लिए कदम उठा सकती है.
उन्होंने कहा लेकिन मुझे लगता है कि जब तक (शरीफ और सेना) भारत के प्रति व्यापक पहल नहीं करते तब तक उनके लिए सीमाएं बनी रह सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










