ओबामा ने रसल को पूर्वी एशियाई मामलों का प्रमुख बनाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को पूर्वी एशियाई मामलों के प्रमुख के तौर पर मनोनीत किया है. वर्तमान में व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी :एनएसएस: में एशियाई मामलों के वरिष्ठ निदेशक रहे डैनी रसल को कल पूर्वी एशिया और प्रशांत मामलों के सहायक विदेश मंत्री के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को पूर्वी एशियाई मामलों के प्रमुख के तौर पर मनोनीत किया है.

वर्तमान में व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी :एनएसएस: में एशियाई मामलों के वरिष्ठ निदेशक रहे डैनी रसल को कल पूर्वी एशिया और प्रशांत मामलों के सहायक विदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है.

वह इस पद पर कर्ट कैंपबेल की जगह लेंगे, जो ओबामा प्रशासन के पहले कार्यकाल के दौरान म्यांमा के प्रति अमेरिकी नीति में बदलाव और भारत-जापान-अमेरिका त्रिपक्षीय वार्ता सहित विभिन्न नीतिगत पहलों के वास्तुकार थे.

एनएसएस में शामिल होने से पहले रसल विदेश मंत्रलय के जापान मामलों से जुड़े कार्यालय के निदेशक रह चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola