व्हाइट हाउस ने बेनगाजी हमले से संबंधित ईमेल जारी किए

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने बेनगाजी में पिछले वर्ष सितंबर में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में ओबामा प्रशासन की विभिन्न इकाइयों के बीच आपस में किए गए ई मेल जारी किए हैं. इस हमले में लीबिया में अमेरिका के राजदूत समेत तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई थी. 100 पृष्ठों वाले ये ईमेल कल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने बेनगाजी में पिछले वर्ष सितंबर में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में ओबामा प्रशासन की विभिन्न इकाइयों के बीच आपस में किए गए ई मेल जारी किए हैं.

इस हमले में लीबिया में अमेरिका के राजदूत समेत तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई थी. 100 पृष्ठों वाले ये ईमेल कल जारी किए। माना जा रहा है कि इन्हें जारी करके व्हाइट हाउस ने यह बताने का प्रयास किया है कि विपक्षी रिपब्लिकन सांसदों के आरोपों के विपरीत प्रशासन बेनगाजी हमले के विषय में कुछ भी नहीं छिपा रहा.

ओबामा सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि ये ई-मेल दर्शाते हैं कि तथाकथित वार्ता के बिंदुओं के विकास की प्रक्रिया में राजनीति पर ध्यान केंद्रित नहीं किया गया अपितु यह प्रक्रिया घटना आधारित थी.

इन ईमेलों से संकेत मिलता है कि सीआईए ने हमले की शुरुआत में निष्कर्ष निकाला था कि इससे पहले दिन में हुआ हमला काहिरा में अमेरिकी दूतावास पर विरोध प्रदर्शन से प्रेरित था जिसने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर प्रत्यक्ष हमले का रुप ले लिया.

इस बीच सदन की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष होवार्ड पी ‘‘बक’’ मैकेयोन ने रक्षा मंत्री चक हैगल को पत्र लिखकर बेनगाजी हमले के संबंध में अतिरिक्त जानकारी देने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola