इराक में बम विस्फोटों में कम से कम 32 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM
बगदाद: बगदाद में शाम में हुए बम विस्फोटों के बाद देश में हिंसा की विभिन्न घटनाओं में मरने वालों की संख्या कम से कम 32 हो गई है. शिया नेतृत्व वाली सरकार और सुन्नी समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच ये विस्फोट हो रहे हैं. पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि […]
बगदाद: बगदाद में शाम में हुए बम विस्फोटों के बाद देश में हिंसा की विभिन्न घटनाओं में मरने वालों की संख्या कम से कम 32 हो गई है. शिया नेतृत्व वाली सरकार और सुन्नी समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच ये विस्फोट हो रहे हैं.
पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सदर शहर के पड़ोस में एक बस स्टॉप पर हुए विस्फोट में कम से कम सात लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए.
अधिकारियों ने बताया कि बगदाद, किरकुक और तरमिया शहरों में आज 11 बम विस्फोट हुए हैं.
अभी तक किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










