शरीफ के साथ सहयोग करने पर इमरान सहमत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM
लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने गंभीर राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पीएमएल-एन के नेता नवाज शरीफ के साथ आतंकवाद जैसी चुनौतियों से निपटने में पूरे सहयोग का वादा किया है. इमरान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हमारे बीच गंभीर राजनीतिक मतभेद हैं,, लेकिन हमने फैसला किया है कि आतंकवाद सहित देश की […]
लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने गंभीर राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पीएमएल-एन के नेता नवाज शरीफ के साथ आतंकवाद जैसी चुनौतियों से निपटने में पूरे सहयोग का वादा किया है.
इमरान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हमारे बीच गंभीर राजनीतिक मतभेद हैं,, लेकिन हमने फैसला किया है कि आतंकवाद सहित देश की सभी समस्याओं का मिलकर निदान करेंगे.’’ बीते 11 मई को हुए चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन ने जीत हासिल की है. शरीफ तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.
शरीफ ने बीती रात अस्पताल जाकर इमरान की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की थी. चुनाव प्रचार के दौरान गिरने के कारण इमरान घायल हो गए थे. इमरान ने कहा, ‘‘मैं सभी लोगों की ओर से कहता हूं कि हमें अब आगे बढ़ना है. नवाज शरीफ मुझसे मिलने आए थे.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










