ePaper

यूनानी प्रधानमंत्री सिप्रस ने तुर्की पर साधा निशाना

Updated at : 30 Nov 2015 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
यूनानी प्रधानमंत्री सिप्रस ने तुर्की पर साधा निशाना

एथेंस : यूनान और तुर्की के प्रधानमंत्रियों के बीच ट्विटर पर एक बेहद अटपटा सा संवाद देखने को मिला. हालांकि बाद में यूनानी प्रधानमंत्री ने अपने अकाउंट के सिर्फ अंग्रेजी वर्जन से ये ट्वीट हटा लिए. यूनानी प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रस के अंग्रेजी भाषी अकाउंट से चार ट्वीट डाले गये, जिसमें उनके तुर्की समकक्ष अहमत दावुतोग्लू […]

विज्ञापन

एथेंस : यूनान और तुर्की के प्रधानमंत्रियों के बीच ट्विटर पर एक बेहद अटपटा सा संवाद देखने को मिला. हालांकि बाद में यूनानी प्रधानमंत्री ने अपने अकाउंट के सिर्फ अंग्रेजी वर्जन से ये ट्वीट हटा लिए. यूनानी प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रस के अंग्रेजी भाषी अकाउंट से चार ट्वीट डाले गये, जिसमें उनके तुर्की समकक्ष अहमत दावुतोग्लू को संबोधित करके तुर्की द्वारा रूसी लडाकू विमान को गिराये जाने और तुर्की द्वारा यूनान की वायुसीमा का उल्लंघन किये जाने के बारे में निशाना साधा गया था. सिप्रस ने ट्वीट किया, ‘हमारे पायलट रूसियों के खिलाफ तुम्हारे पायलटों की तरह सनकी नहीं हैं.’

सिप्रस ने कहा कि दोनों देशों को शरणार्थियों को बचाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए न कि हथियारों पर. अहमत दावुतोग्लू ने जवाब में लिखा, ‘सिप्रस द्वारा पायलटों पर की गयी टिप्पणियां आज के दिन के माहौल के अनुरुप नहीं हैं. एलेक्सिस: आइए, हमारे सकारात्मक एजेंडे पर ध्यान दें.’ ये दोनों नेता शरणार्थियों के मुद्दे पर ब्रसेल्स में हो रहे यूरोपीय संघ-तुर्की शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola