पाकिस्तान तालिबान ने नया कार्यवाहक प्रमुख नामित किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी तालिबान ने हकीमुल्ला महसूद के मारे जाने के बाद असमतुल्ला शाहीन को कार्यवाहक प्रमुख नामित किया है. तहरीक–ए–तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने कल शहरयार महसूद को कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया था, लेकिन विभिन्न आतंकी धड़ों के बीच चर्चा के दौरान इस पर सहमति नहीं बनी. बाद में शाहीन के नाम पर सहमति बनी. […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी तालिबान ने हकीमुल्ला महसूद के मारे जाने के बाद असमतुल्ला शाहीन को कार्यवाहक प्रमुख नामित किया है. तहरीक–ए–तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने कल शहरयार महसूद को कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया था, लेकिन विभिन्न आतंकी धड़ों के बीच चर्चा के दौरान इस पर सहमति नहीं बनी. बाद में शाहीन के नाम पर सहमति बनी.
तालिबान सूत्रों का कहना है कि शाहीन टीटीपी के कार्यवाहक प्रमुख के तौर पर काम करेंगे.टीटीपी की शूरा ने कल खान सैयद उर्फ सजना को संगठन का प्रमुख बनाने पर सहमति बनाई थी, लेकिन गई आतंकी कमांडरों के विरोध करने के बाद इस फैसले को स्थगित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










