ड्रोन हमलों से नाराज पाक अमेरिका के साथ संबंधों की समीक्षा करेगा

Published at :03 Nov 2013 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
ड्रोन हमलों से नाराज पाक अमेरिका के साथ संबंधों की समीक्षा करेगा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अमेरिका पर आतंकवादियों के साथ प्रस्तावित शांति वार्ता में बांधा पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग की समीक्षा करेगा. पाकिस्तानी गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तरी वजीरिस्तान में कल हुआ ड्रोन हमला किसी व्यक्ति के मारने […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अमेरिका पर आतंकवादियों के साथ प्रस्तावित शांति वार्ता में बांधा पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग की समीक्षा करेगा.

पाकिस्तानी गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तरी वजीरिस्तान में कल हुआ ड्रोन हमला किसी व्यक्ति के मारने को लेकर नहीं था, बल्कि यह क्षेत्र में शांति की हत्या थी.’’उत्तरी वजीरिस्तान में कल किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान तालिबान का सरगना हकीमुल्ला महसूद मारा गया था.

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका ने तालिबान के साथ शांति वार्ता को नुकसान पहुंचाने के लिए यह हमला किया तो खान ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हकीमुल्ला महसूद इतना महत्वपूर्ण क्यों हो गया? अगर वह वांछित था तो पहले भी कई मौके आए थे. यह हमला उस वक्त क्यों किया गया जब तीन दिन बाद ही उलेमा का तीन सदस्यीय एक दल दौरा करने और तालिबान के साथ औपचारिक संपर्क स्थापित करने जा रहा था.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola