तालिबान सरगना हकीमुल्ला महसूद दफनाया गया

Published at :01 Nov 2013 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
तालिबान सरगना हकीमुल्ला महसूद दफनाया गया

इस्लामाबाद : देश के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान में सीआईए द्वारा संचालित ड्रोन हमलों में मारे गये तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख हकीमुल्ला महसूद को आज एक अज्ञात स्थान पर दफना दिया गया. जियो न्यूज ने खबर दी कि अमेरिकी ड्रोन हमलों में मारे गये हकीमुल्ला, उसके चाचा, चालक और अन्य साथियों को उत्तरी वजीरिस्तान […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : देश के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान में सीआईए द्वारा संचालित ड्रोन हमलों में मारे गये तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख हकीमुल्ला महसूद को आज एक अज्ञात स्थान पर दफना दिया गया.

जियो न्यूज ने खबर दी कि अमेरिकी ड्रोन हमलों में मारे गये हकीमुल्ला, उसके चाचा, चालक और अन्य साथियों को उत्तरी वजीरिस्तान में आज सुबह अलग अलग स्थानों पर दफनाया गया. सूत्रों के अनुसार, तालिबान की केंद्रीय सलाहकार समिति (मरकाजी मजलिस ए शूरा) जल्द ही नया अध्यक्ष नियुक्त करेगी.

सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया कि अध्यक्ष पद की दौड़ में उमर खालिद, मौलाना फजलुल्ला और खान सैद उर्फ सजना शामिल हैं. हकीमुल्ला की मौत पर हालांकि अभी आधिकारिक रुप से कुछ भी नहीं कहा गया है. कबाइली इलाकों में अमेरिकी ड्रोन हमलों में हकीमुल्ला से पहले तालिबान और अलकायदा के कई अन्य आतंकवादी भी मारे जा चुके हैं.

पाकिस्तानी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया अतीत में भी हकीमुल्ला की मौत की कई बार खबरें दे चुके हैं लेकिन कुछ समय गायब रहने के बाद अचानक से वह सामने आ चुका है. ताजा ड्रोन हमलों से कुछ दिन पहले अमेरिकी विशेष बलों ने तालिबान के उपाध्यक्ष लतीफ महसूद को अफगानिस्तान में पकड़ लिया था. दो दिन में यह दूसरा ड्रोन हमला है. गुरुवार को इस हमले में तीन संदिग्ध आतंकवादी मारे गये. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पिछले महीने अमेरिकी दौरे के बाद से यह दूसरा ड्रोन हमला है.

पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तानी तालिबान सरगना हकीमुल्ला महसूद सहित छह आतंकवादी मारे गए. मारे गए लोगों में महसूद, उसका रिश्तेदार तारिक महसूद और चालक अब्दुल्ला महसूद शामिल हैं. सीआईए द्वारा परिचालित खुफिया विमान के जरिए उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी दांडी दारपाखेल इलाके में हमला किया गया.

‘डॉन’ ने खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के ड्रोन विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी के दांडी दारपाखेल में एक परिसर को निशाना बनाया जिसमें महसूद सहित छह लोग मारे गए. जियो न्यूज ने भी महसूद के मारे जाने की खबर दी है.

सूत्रों का कहना है कि परिसर ‘परी तरह नष्ट’ हो गया है. उस पर दो मिसाइलें दागी गई थीं. हमले के वक्त पाकिस्तानी तालिबान की महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी. सूत्रों ने बताया कि हमले में तालिबान के अन्य प्रमुख कमांडर अब्दुल्ला और महसूद का अंगरक्षक तारिक महसूद भी मारे गए हैं.

महसूद के मारे जाने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यदि इसकी पुष्टि होती है तो यह तालिबान के लिए बड़ा झटका होगा. पाकिस्तानी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में महसूद के मारे जाने से जुड़ी खबरें कई बार आ चुकी हैं, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से सक्रिय नजर आने लगा.

गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तथा कुछ दूसरे नेताओं से आज के हमले को लेकर चर्चा करने के लिए बात की. खान ने दावा किया कि इस हमले का मकसद देश में शांति स्थापित करने के प्रयासों को नुकसान पहुंचाना है.

इस ड्रोन हमले से कुछ दिन पहले अमेरिका के विशेष सुरक्षा बलों ने टीटीपी के उप सरगना लतीफ महसूद को अफगानिस्तान से पकड़ा. बीते दो दिनों में यह दूसरा ड्रोन हमला था. पिछले गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में तीन संदिग्ध आतंकवादी मारे गए. हकीमुल्ला महसूद ने अगस्त, 2009 में बैतुल्ला महसूद के मारे जाने के बाद टीटीपी की कमान संभाली थी. बैतुल्ला महसूद भी ड्रोन हमले में मारा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola