सीनेट पैनल ने निगरानी कार्यक्रम की सीमित वापसी को मंजूरी दी

Published at :01 Nov 2013 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
सीनेट पैनल ने निगरानी कार्यक्रम की सीमित वापसी को मंजूरी दी

वाशिंगटन : अमेरिकी खुफिया मामले की निगरानी करने वाले सीनेट पैनल के सदस्यों ने कहा कि इसने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी द्वारा निगरानी किए जाने वाले अमेरिकी टेलीफोन रिकार्डस की संख्या कम करने की योजना को मंजूरी दी है. सीनेट की खुफिया समिति के एक विधेयक को चार के मुकाबले 11 मतों से पारित किया था, […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी खुफिया मामले की निगरानी करने वाले सीनेट पैनल के सदस्यों ने कहा कि इसने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी द्वारा निगरानी किए जाने वाले अमेरिकी टेलीफोन रिकार्डस की संख्या कम करने की योजना को मंजूरी दी है.

सीनेट की खुफिया समिति के एक विधेयक को चार के मुकाबले 11 मतों से पारित किया था, जिससे अब इन खुफिया गतिविधियों की संसदीय और न्यायिक निगरानी बढ़ाई जा सकेगी.

समिति की अध्यक्ष डेमोक्रेट नेता सीनेटर डियैन फींसटीन और समिति के शीर्ष रिपब्लिकन नेता सीनेटर सैक्सबाई चैमब्लिस की ओर से कल जारी एक बयान के मुताबिक, बिना इजाजत वर्गीकृत सामग्री का उपयोग करने वाले व्यक्ति को दस वर्ष जेल की सजा भी हो सकती है.

हालांकि अमेरिकी खुफिया कार्यक्रम के आलोचकों और गोपनीयता अधिकार के विशेषज्ञों का कहना है कि यह विधेयक प्रतिदिन लाखों टेलीफोन रिकार्ड एकत्र किए जाने के काम को बंद करने में नाकाफी साबित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola