अमेरिका में बीमा धोखाधड़ी के मामले में भारतीय डॉक्टर को तीस माह की कैद

Published at :01 Nov 2013 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में बीमा धोखाधड़ी के मामले में भारतीय डॉक्टर को तीस माह की कैद

न्यायॉर्क : अमेरिका में एक भारतीय डॉक्टर को धोखाधड़ी के मामले में ढाई साल कैद की सजा सुनाई गई है. इस चिकित्सक ने ऐसी सेवाओं के लिए झूठा चिकित्सा बीमा दावा पेश किया था जो उसने कभी मुहैया ही नहीं कराईं. ओकलाहोमा सनफोर्ड कोट्स पश्चिमी जिला के अमेरिकी अटॉर्नी ने एक बयान में कहा कि […]

विज्ञापन

न्यायॉर्क : अमेरिका में एक भारतीय डॉक्टर को धोखाधड़ी के मामले में ढाई साल कैद की सजा सुनाई गई है. इस चिकित्सक ने ऐसी सेवाओं के लिए झूठा चिकित्सा बीमा दावा पेश किया था जो उसने कभी मुहैया ही नहीं कराईं.

ओकलाहोमा सनफोर्ड कोट्स पश्चिमी जिला के अमेरिकी अटॉर्नी ने एक बयान में कहा कि ओकलाहोमा निवासी अमरनाथ भंडारी :53: को 30 महीने कैद की सजा सुनाई गई. इसके बाद उसकी तीन साल की परिवीक्षा रिहाई होगी. उस पर 20,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है. भंडारी को यह भी आदेश दिया गया है कि वह मेडिकेयर को क्षतिपूर्ति करे. उसकी कुछ संपत्ति को जब्त करने का आदेश भी दिया गया है.

मनोचिकित्सक भंडारी के पास ओकलाहोमा में प्रैक्टिस करने का लाइसेंस था.पिछले साल मार्च में एक संघीय जूरी ने उस पर नियंत्रित दवाओं के अवैध वितरण का अभियोग भी दर्ज किया था. इस साल अप्रैल में ओकलाहोमा शहर स्थित संघीय अदालत में उस पर मुकदमा चला था. हालांकि, जूरी संबंधित मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola