ePaper

तीन साल के बाद मिलेंगे जापान और कोरिया के नेता

Updated at : 02 Nov 2015 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
तीन साल के बाद मिलेंगे जापान और कोरिया के नेता

सोल : चीन के प्रधानमंत्री के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन करने और संबंधों को मजबूत करने पर सहमत होने के एक दिन बाद दक्षिण कोरिया एवं जापान के नेताओं ने पिछले तीन साल में पहली बार सीधी औपचारिक वार्ता की. जापान और उसके दो एशियाई पडोसियों एवं मुख्य व्यापारिक साझेदारों के बीच संबंध वर्ष 2012 […]

विज्ञापन

सोल : चीन के प्रधानमंत्री के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन करने और संबंधों को मजबूत करने पर सहमत होने के एक दिन बाद दक्षिण कोरिया एवं जापान के नेताओं ने पिछले तीन साल में पहली बार सीधी औपचारिक वार्ता की. जापान और उसके दो एशियाई पडोसियों एवं मुख्य व्यापारिक साझेदारों के बीच संबंध वर्ष 2012 के अंत में एबे द्वारा पद संभालने के बाद से बिगड गये थे. सोल और बीजिंग का मानना है कि एबे जापान द्वारा दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान किये गये अत्याचारों पर लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि कल सोल में हुई बैठक में किसी बडे समझौते की घोषणा नहीं की गयी.

लेकिन फिर भी इसे आगे की दिशा में एक कदम माना जा सकता है क्योंकि पूर्व में वार्षिक तौर पर आयोजित होती रहीं ये बैठकें पिछले कुछ सालों से ठप थीं. एक संयुक्त बयान में कहा गया कि तीनों नेता इतिहास से जुडे मुद्दों को ‘इतिहास का सीधे सामना करते हुए और भविष्य की ओर बढते हुए’ सुलझाने पर सहमत हो गये हैं. इसके साथ ही ये नेता आर्थिक, सांस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग और आदान-प्रदान बढाने पर भी सहमत हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola