बंधकों की रिहाई के बाद आईएस के खिलाफ और छापेमारी के आसार

वॉशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने उम्मीद जतायी है कि उत्तरी इराक में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट को निशाना बना कर उसी तरह के और मिशन चलाये जा सकते हैं जैसे मिशन में करीब 70 बंधकों को रिहा कराया गया था. कार्टर ने कल यहां संवाददाताओं को बताया ‘मुझे लगता है कि हम […]
वॉशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने उम्मीद जतायी है कि उत्तरी इराक में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट को निशाना बना कर उसी तरह के और मिशन चलाये जा सकते हैं जैसे मिशन में करीब 70 बंधकों को रिहा कराया गया था. कार्टर ने कल यहां संवाददाताओं को बताया ‘मुझे लगता है कि हम इस तरह की छापेमारी और करेंगे.’ बुधवार को अमेरिकी और कुर्द बलों ने हवीजा के समीप एक मिशन के तहत आईएस के खिलाफ छापेमारी की और 70 बंधकों को रिहा कराया था.
इस मिशन में एक अमेरिकी सैनिक की जान चली गयी थी. उन्होंने कहा ‘इसका एक कारण यह है कि इस दौरान आपको बहुत कुछ पता चलता है. आप दस्तावेज, विभिन्न इलेक्ट्रानिक उपकरण तथा अन्य आवश्यक चीजें एकत्र करते हैं. इसलिए कुल मिला कर सार यह है कि यह सब महत्वपूर्ण खुफिया तैयारी साबित होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




