अगली वार्ता में भारत को डोजियर सौंपेगा पाकिस्‍तान

Updated at : 22 Oct 2015 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
अगली वार्ता में भारत को डोजियर सौंपेगा पाकिस्‍तान

वाशिंगटन : पाकिस्तान में ‘विध्वंसक गतिविधियों’ में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए पाक ने कहा है कि वह पडोसी देश के साथ होने वाली अगली वार्ता में इसके सबूत के तौर पर उसे तीन डोजियर सौंपेगा. पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘जब हम भारत से वार्ता […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पाकिस्तान में ‘विध्वंसक गतिविधियों’ में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए पाक ने कहा है कि वह पडोसी देश के साथ होने वाली अगली वार्ता में इसके सबूत के तौर पर उसे तीन डोजियर सौंपेगा. पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘जब हम भारत से वार्ता करेंगे तो उसे इन डोजियर की प्रतियां सौंपेंगे.’ एक सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि ये डोजियर इससे पूर्व अमेरिका को इसलिए सौंपे गये हैं क्योंकि वह एक महत्वपूर्ण भागीदार है और ‘पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को इसका पता होना चाहिए.’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार अभी ‘डोजियर की विषय वस्तु के बारे में खुलासा करने की स्थिति में नहीं है. ‘जब सरकार द्वारा इस संबंध में फैसला ले लिया जाएगा तो हम ऐसा करेंगे.’ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कल तीन अलग अलग डोजियर सौंपते हुए कराची, संघ शासित कबीलाई क्षेत्र (फाटा) और बलूचिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था.

चौधरी ने बताया कि शरीफ ने कल कैरी के साथ अपनी मुलाकात में उन्हें फाटा, बलूचिस्तान और कराची में भारतीय एजेंसियों की क्षेत्र को अस्थिर करने संबंधी भूमिका के बारे में जानकारी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola