"26/11 के आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरु क्यों नहीं हुई":ओबामा

Published at :24 Oct 2013 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
"26/11 के आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरु क्यों नहीं हुई":ओबामा

वॉशिंगटन : मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमला मामले की पाकिस्तान में सुनवाई की धीमी गति पर भारत की चिंता से सरोकार रखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पूछा कि मुंबई के हमलावरों के खिलाफ सुनवाई अब तक शुरु क्यों नहीं हुई है. व्हाइट हाउस […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमला मामले की पाकिस्तान में सुनवाई की धीमी गति पर भारत की चिंता से सरोकार रखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पूछा कि मुंबई के हमलावरों के खिलाफ सुनवाई अब तक शुरु क्यों नहीं हुई है.

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ओबामा के साथ दो घंटे की मुलाकात के तत्काल बाद शरीफ ने संवाददाताओं को बताया ‘‘उन्होंने :ओबामा ने: पूछा कि भारत में (मुंबई में )हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ सुनवाई अब तक क्यों शुरु नहीं हुई.’’शरीफ ने कहा कि मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमात-उद-दावा (जेयूडी ), सीमा पार से आतंकवाद और अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में सीआईए की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी का मुद्दा भी उठाया. डॉ अफरीदी इन दिनों जेल में हैं.

विस्तृत ब्यौरा दिए बिना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘उन्होंने(ओबामा ने )(डॉ शकील )अफरीदी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने सीमा पार की गतिविधियों पर तथा जमात.उद.दावा के बारे में भी बात की.’’ उर्दू में बोल रहे शरीफ ने संवाददाताओं को बताया कि कश्मीर सहित भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई. उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि कश्मीर मुद्दे का कौन सा पहलू उन्होंने उठाया और न ही उन्होंने इस पर ओबामा की प्रतिक्रिया के बारे में कोई बात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola