कोलंबिया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 12 घायल

बोगोटा : कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में हवाईअड्डे से उडान भरने के कुछ ही देर बाद एक छोटा विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे एक बेकरी में आग लग गयी. इस हादसे में विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई तथा करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. नागरिक उड्डयन […]
बोगोटा : कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में हवाईअड्डे से उडान भरने के कुछ ही देर बाद एक छोटा विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे एक बेकरी में आग लग गयी. इस हादसे में विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई तथा करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने बताया कि विमान ने कल बोगोटा के अल दोरादो हवाई अड्डे से उडान भरी और इसके कुछ मिनटों के बाद ही गुयमराल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
शहर के पुलिस प्रमुख मेजर जनरल हुम्बर्तो गेतिबोंजा कारेनो ने बताया कि हादसे में विमान के पायलट और तीन यात्रियों की मौत हो गई. बेकरी के अंदर मौजूद सभी 12 लोग हादसे में जख्मी हो गये. उनका स्थानीय अस्पतालों में उपचार चल रहा है. बोगोटा में तीन महीने के भीतर यह तीसरा छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




