सिंह ने चीनी प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया नत्थी वीजा का मुद्दा

बीजिंग: भारत ने कुछ राज्यों के निवासियों को चीन द्वारा नत्थी वीजा उपलब्ध कराए जाने के मुद्दे पर आज आपत्ति जतायी और साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चीनी नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए वीजा प्रक्रिया के सरलीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. चीन भारत के कुछ राज्यों के कुछ हिस्सों पर […]
बीजिंग: भारत ने कुछ राज्यों के निवासियों को चीन द्वारा नत्थी वीजा उपलब्ध कराए जाने के मुद्दे पर आज आपत्ति जतायी और साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चीनी नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए वीजा प्रक्रिया के सरलीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. चीन भारत के कुछ राज्यों के कुछ हिस्सों पर अपना दावा करता आ रहा है.
दिल्ली में चीनी दूतावास द्वारा हाल ही में आंध्र प्रदेश की दो महिला तीरंदाजों को नत्थी वीजा उपलब्ध कराए जाने का मुद्दा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री ली क्विंग के बीच यहां ग्रेट हाल आफ पीपुल में हुई बैठक में उठा.
सिंह की चीन यात्रा से पूर्व ऐसे संकेत थे कि वीजा व्यवस्था के उदारीकरण संबंधी समझौते पर दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किया जाना पक्का है. लेकिन अरुणाचल प्रदेश की दो निवासियों को नत्थी वीजा जारी किए जाने से क्षुब्ध भारत ने जैसे को तैसा की तर्ज पर इस मुद्दे को टालने का फैसला किया. सूत्रों ने बताया कि इस समझौते पर फिर ‘‘किसी समय’’ हस्ताक्षर किए जाएंगे लेकिन भारत ने फिलहाल ‘‘चीजों को धीमा करने’’ का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










