अमेरिकी सांसदों ने शरीफ से शकील को रिहा करने का आग्रह किया

Published at :22 Oct 2013 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी सांसदों ने शरीफ से शकील को रिहा करने का आग्रह किया

इस्लामाबाद : अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का पता खोजने में अमेरिका की मदद करने वाले डॉक्टर ने अपने खिलाफ चले देशद्रोह के मामले की नए सिरे से जांच कराने की मांग की है. संघीय शासन वाले कबाइली इलाके का एक पंचाट 30 अक्तूबर को डॉक्टर शकील अफरीदी के वकील की दलीलें सुनने के बाद […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का पता खोजने में अमेरिका की मदद करने वाले डॉक्टर ने अपने खिलाफ चले देशद्रोह के मामले की नए सिरे से जांच कराने की मांग की है. संघीय शासन वाले कबाइली इलाके का एक पंचाट 30 अक्तूबर को डॉक्टर शकील अफरीदी के वकील की दलीलें सुनने के बाद फैसला करेगा कि इस मामले की नए सिरे से जांच होनी चाहिए या नहीं.वहीं अमेरिका के शीर्ष सांसदों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी को रिहा करने का आग्रह किया है.

डॉक्टर के वकील समीउल्ला अफरीदी ने बताया, ‘‘हमने एक उचित सुनवायी कराने की अपील करते हुए याचिका दायर की है जिसमें गवाहों से दोबारा जिरह होगी और डॉक्टर के पास अपना बचाव करने का अधिकार होगा.’’वकील ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर की जमानत के लिए भी आवेदन किया है क्योंकि वह दो वर्ष से जेल में बंद हैं.समीउल्ला ने कहा, ‘‘हालांकि उनकी सजा स्थगित कर दी गई है लेकिन आदेश में कहा गया है कि वह जेल में ही रहेंगे.’’ एबटाबाद में दो मई 2011 को अमेरिकी कमांडो के अभियान में ओसामा के मारे जाने के तुरंत बाद डॉक्टर अफरीदी को गिरफ्तार किया गया था. डॉक्टर को आतकंवादी समूह लश्कर-ए-इस्लाम के साथ कथित रुप से संबंध रखने के मामले में देशद्रोह का दोषी करार दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola