नवाज शरीफ अमेरिका रवाना

Published at :19 Oct 2013 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
नवाज शरीफ अमेरिका रवाना

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज चार दिन की अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए. इस यात्रा के दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अफगानिस्तान और भारत-पाक संबंधों सहित महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे.यात्रा के एजेंडे की मोटी-मोटी रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए शरीफ ने कहा कि अमेरिका के साथ अपने संबंधों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज चार दिन की अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए. इस यात्रा के दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अफगानिस्तान और भारत-पाक संबंधों सहित महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे.यात्रा के एजेंडे की मोटी-मोटी रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए शरीफ ने कहा कि अमेरिका के साथ अपने संबंधों को पाकिस्तान बहुत तव्वजो देता है.

रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम अमेरिका के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने के मुद्दे पर जोर देंगे. पाकिस्तान के लिए आर्थिक सम्प्रभुता राजनीतिक सम्प्रभुता की ओर पहला कदम है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिकी प्रशासन के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत करुंगा. लोकतंत्र पाकिस्तान की मजबूती है और राज्य के सम्मान और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी संस्थाएं मेरे साथ हैं.’’शरीफ पहले लंदन जाएंगे फिर वाशिंगटन रवाना होंगे. बतौर प्रधानमंत्री वर्तमान कार्यकाल में यह शरीफ की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा है. पिछले पांच वर्ष में अमेरिका यात्रा पर जाने वाले शरीफ पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में शामिल होने के लिए शरीफ पिछले महीने भी न्यूयॉर्क गए थे लेकिन उस दौरान उनकी ओबामा के साथ कोई बैठक नहीं हुई.पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पहले एक बयान में कहा था कि यात्रा के दौरान शरीफ ओबामा के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे. बयान में कहा गया है कि दक्षिण और पश्चिम एशियाई क्षेत्र में शांति और स्थिरता के अलावा चरमपंथ और आतंकवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर पाकिस्तान और अमेरिका समान रुख रखते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान में चल रही शांति प्रक्रिया का पाकिस्तान समर्थन करता है. अमेरिका इस बात को लेकर बहुत उत्सुक है कि युद्ध से जजर्र देश से अमेरिकी सैनिकों को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान वहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.शरीफ ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने के बारे में सार्वजनिक रुप से इच्छा व्यक्त की है.ओबामा के साथ वार्ता करने के अलावा शरीफ उपराष्ट्रपति जो बायडेन से मिलेंगे और कांग्रेस :संसद: के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे. शरीफ की यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री देश में नहीं होंगे. वह अगले सप्ताह यूरोप की यात्रा पर जा रहे हैं. अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शरीफ से भेंट करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola