प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान वीजा समझौते को लेकर आशान्वित है चीन

Published at :18 Oct 2013 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की यात्रा  के दौरान वीजा समझौते को लेकर आशान्वित है चीन

बीजिंग: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगले सप्ताह की यात्रा के दौरान सरल वीजा समझौते पर बात आगे बढ़ने को लेकर चीन आशान्वित है हालांकि भारत ने इस मुद्दे पर फैसले को अभी टाल दिया है. चीनी नागरिकों के लिए वीजा सरल किए जाने की संभावनाओं के संबंध में किए गए प्रश्न के उत्तर में चीनी […]

विज्ञापन

बीजिंग: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगले सप्ताह की यात्रा के दौरान सरल वीजा समझौते पर बात आगे बढ़ने को लेकर चीन आशान्वित है हालांकि भारत ने इस मुद्दे पर फैसले को अभी टाल दिया है.

चीनी नागरिकों के लिए वीजा सरल किए जाने की संभावनाओं के संबंध में किए गए प्रश्न के उत्तर में चीनी विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘‘वीजा सरलीकरण व्यक्तिगत आदान-प्रदान और आर्थिक तथा व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देगा.’’

हुआ ने कहा, ‘‘यदि हम समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं, हम समझौते का स्वागत करते हैं. संबंधित अधिकारी लगातार संपर्क में बने हुए हैं. (मनमोहन) सिंह की यात्रा के दौरान दोनों पक्ष समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे या नहीं इस संबंध में मैं आपको विस्तार से नहीं बता सकती. हम संबंधित कार्यों पर पैनी नजर रखेंगे.’’ हुआ ने कहा कि 22 अक्तूबर से शुरु हो रही प्रधानमंत्री की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मामलों में द्विपक्षीय सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola