सउदी ने ठुकराई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता

रियाद: सउदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अपनी सदस्यता ठुकराते हुए कहा कि यह 15 सदस्यीय परिषद वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में अक्षम है. परिषद के 10 अस्थायी सदस्यों के तौर पर इस देश के चुने जाने के कुछ ही घंटों बाद उसका यह कदम देखने का मिला है.देश की सरकारी सउदी प्रेस […]
रियाद: सउदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अपनी सदस्यता ठुकराते हुए कहा कि यह 15 सदस्यीय परिषद वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में अक्षम है. परिषद के 10 अस्थायी सदस्यों के तौर पर इस देश के चुने जाने के कुछ ही घंटों बाद उसका यह कदम देखने का मिला है.देश की सरकारी सउदी प्रेस एजेंसी में आज जारी एक बयान में सउदी विदेश मंत्री ने कहा कि यह परिषद सीरिया के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वाहन में असफल रही है.
इसमें कहा गया है कि परिषद की इस कथित असफलता की वजह से सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार किसी बाधा या सजा की चिंता किए बिना अपने लोगों की हत्या करती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










