सीरिया से रासायनिक हथियार हटाने के प्रयासों से संतुष्ट: ओबामा

Published at :18 Oct 2013 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया से रासायनिक हथियार हटाने के प्रयासों से संतुष्ट: ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया के रासायनिक हथियारों को लेकर संयुक्त राष्ट्र के जरिए हो रही प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि इन हथियारों को सीरिया से बाहर निकालने के ठोस प्रयास जारी हैं. अमेरिकी यात्रा पर आए इतालवी प्रधानमंत्री एनरिको लेट्टा के साथ व्हाइट हाउस में एक संयुक्त संवाददाता […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया के रासायनिक हथियारों को लेकर संयुक्त राष्ट्र के जरिए हो रही प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि इन हथियारों को सीरिया से बाहर निकालने के ठोस प्रयास जारी हैं.

अमेरिकी यात्रा पर आए इतालवी प्रधानमंत्री एनरिको लेट्टा के साथ व्हाइट हाउस में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा, सीरिया से रासायनिक हथियार हटाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र का सिर्फ प्रस्ताव ही नहीं, बल्कि इस बाबत जारी ठोस प्रयासों को देख कर हम संतुष्ट हैं.

उन्होंने कहा, इटली उस प्रयास में बेहद सहायक रहा है. ओबामा ने कहा, इटली वहां (सीरिया में) जारी मानवीय प्रयासों में सहायक रहा है, और हम न सिर्फ पीड़ितों के लिए राहत के रास्ते तलाशने, बल्कि राजनीतिक परिवर्तन लागू करने में भी उनके साथ साझीदारी करना चाहते हैं, जिसके ही वहां जारी हत्याओं पर विराम लगे और लोग अपने घरों को लौट सकें. इस दौरान लेट्टा ने लीबिया में जारी समस्याओं को लेकर कहा कि अफ्रीका में यह एक विफल राष्ट्र की समस्या है.

उन्होंने कहा, हमारे सामने अफ्रीका में विफल राष्ट्रों की समस्या है. हमें उनकी मदद करनी चाहिए और जाहिर है सबसे पहले लीबिया की. सीरिया पर जल्द से जल्द प्रस्ताव लागू करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा. और हम यथासंभव जल्द से जल्द जिनेवा टू चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola