अब लाइट बल्‍ब से कनेक्‍ट होगा इंटरनेट

Published at :18 Oct 2013 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
अब लाइट बल्‍ब से कनेक्‍ट होगा इंटरनेट

पेइचिंग : अब इंटरनेट के उपयोग के लिए रेडियो वेव्‍स की जरूरत नहीं होगी, अब लाइट बल्‍ब से ही नेट कनेक्‍ट हो जाएगा. चीन के वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की है. इंटरनेट के क्षेत्र में यह खोज क्रांतिकारी साबित होगी. इस तरह से ऑनलाइन कनेक्टिविटी का तरीका ही बदल जाएगा. शंघाई की फुडान यूनिवर्सिटी में […]

विज्ञापन

पेइचिंग : अब इंटरनेट के उपयोग के लिए रेडियो वेव्‍स की जरूरत नहीं होगी, अब लाइट बल्‍ब से ही नेट कनेक्‍ट हो जाएगा. चीन के वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की है. इंटरनेट के क्षेत्र में यह खोज क्रांतिकारी साबित होगी. इस तरह से ऑनलाइन कनेक्टिविटी का तरीका ही बदल जाएगा.

शंघाई की फुडान यूनिवर्सिटी में आईटी प्रफेसर शी नान ने बताया, रेडियो फ्रिक्वेंसी के बजाए अगर लाइट को कैरियर बनाया जाए तो एक वॉट के एलईडी बल्ब से 4 कंप्यूटर इंटरनेट से कनेक्ट हो सकते हैं. हेड शी कहती हैं कि माइक्रोचिप्स से लेस एलईडी बल्ब 150 मेगाबिट्स प्रति सेकंड तक का डेटा रेट पैदा कर सकता है, जो कि ऐवरेज ब्रॉडबैंड स्पीड से ज्यादा है. यूके की यूनिवर्सिटी और एडिनबर्ग के हैराल्ड हास ने इस टेक्नॉलजी को लाई-फाई (Li-Fi) का नाम दिया है. लाई-फाई न सिर्फ तेज है, बल्कि सस्ता भी है. इसमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि अगर लाइट में कहीं से कोई रुकावट आती है, तो सिग्नल टूट जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola