ePaper

श्रीलंका में भूस्खलन से सात की मौत, 180 अब भी फंसे

Updated at : 26 Sep 2015 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका में भूस्खलन से सात की मौत, 180 अब भी फंसे

कोलंबो : श्रीलंका के मध्य पहाडी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन से कम-से-कम सात लोगों की मृत्यु हो गयी और 180 से अधिक लोग प्रभावित इलाकों में फंस गये. नुवारा जिले के कोटमाले इलाके में कल भारी वर्षा के बाद कई घर भूस्खलन की जद में आकर तबाह हो गये. पुलिस के अनुसार […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के मध्य पहाडी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन से कम-से-कम सात लोगों की मृत्यु हो गयी और 180 से अधिक लोग प्रभावित इलाकों में फंस गये. नुवारा जिले के कोटमाले इलाके में कल भारी वर्षा के बाद कई घर भूस्खलन की जद में आकर तबाह हो गये. पुलिस के अनुसार मरने वालो में दो साल का एक बच्चा भी शामिल है.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार इस कारण 180 से अधिक लोग विस्थापित हो गये जिन्हें अस्थायी रूप से रखा गया है. द्वीप के अधिकतर इलाके खराब मौसम की वजह से प्रभावित हैं. पुलिस के अनुसार राजधानी कोलंबो में आज सुबह कुछ व्यस्त सडकों पर पानी भरा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola