जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल अगले सप्ताह भारत आयेंगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2015 9:07 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल अगले सप्ताह भारत आयेंगी. एंजेला मार्केल का भारत दौरा काफी अहम माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर समझौते होने की संभावना है. गौरतलब है कि जर्मनी पहले से भारत के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करना चाहता है. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल अगले सप्ताह भारत आयेंगी. एंजेला मार्केल का भारत दौरा काफी अहम माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर समझौते होने की संभावना है.
गौरतलब है कि जर्मनी पहले से भारत के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करना चाहता है. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि जर्मनी के चांसलर की आने की तारीख तय नहीं हो पायी है. लेकिन अगले सप्ताह वो भारत आ रही हैं. उन्होंने कहा तारीख की घोषणा जल्द ही होगी.
ऐसा माना जा रहा है कि एंजेला मार्केल की इस यात्रा से भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड पर बातचीत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




