दक्षिण सूडान के तेल टैंकर में विस्फोट में कम से कम 85 मरे : प्रेसीडेंसी

Published at :17 Sep 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण सूडान के तेल टैंकर में विस्फोट में कम से कम 85 मरे : प्रेसीडेंसी

जुबा: दक्षिण सूडान में एक दुर्घटनाग्रस्त तेल टैंकर में विस्फोट से कम से कम 85 व्यक्तियों की मौत हो गई। राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. अटेनी वेक अटेनी ने एएफपी को बताया, ‘‘ये लोग उस समय मारे गए जब तेल के टैंकर में विस्फोट हो गया। टैंकर से तेल बटोरने पहुंचे कम […]

विज्ञापन
जुबा: दक्षिण सूडान में एक दुर्घटनाग्रस्त तेल टैंकर में विस्फोट से कम से कम 85 व्यक्तियों की मौत हो गई। राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
अटेनी वेक अटेनी ने एएफपी को बताया, ‘‘ये लोग उस समय मारे गए जब तेल के टैंकर में विस्फोट हो गया। टैंकर से तेल बटोरने पहुंचे कम से कम 85 लोगों की मौत हुई है.” स्थानीय सरकारी अधिकारी जान स्किया ने दक्षिण सूडानी आई रेडियो को बताया कि 100 से ज्यादा लोग जलने से जख्मी हुए हैं. टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसके बाद उसमें विस्फोट होने की यह घटना राजधानी जुबा के 250 किलोमीटर पश्चिम में छोटे से कस्बे मरीदी के निकट हुई.
तेल रिसाव और तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्थानीय लोग अकसर तेल बटोरने के लिए जमा हो जाते हैं. ऐसे में आग लगने से अकसर इस तरह के हादसे होते हैं. जिन घायलों को मरीदी अस्पताल में ले जाया गया है, वहां के डाक्टर चांदी सेवियर ने रेडियो तामाजुग को बताया कि जलने से जख्मी हुए इतने सारे लोगों का इलाज करने में दिक्कत हो रही है क्योंकि आक्सीजन और सामान्य दर्दनिवारक दवाओं की आपूर्ति कम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola