आईएसआईएस का "एचआईवी बम"

Published at :21 Aug 2015 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
आईएसआईएस का "एचआईवी बम"

नयी दिल्‍ली : आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ने दुनिया में अपनी बर्बरत और आतंक फैलाने के लिए एक नया तरीका ढूंढ लिया है. आईएस ने आतंक फैलाने के लिए एचआईवी बम का इजात किया है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार आईएस ने अपने 16 आतंकियों को आत्‍मघाती हमलों के लिए तैयार कर रहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ने दुनिया में अपनी बर्बरत और आतंक फैलाने के लिए एक नया तरीका ढूंढ लिया है. आईएस ने आतंक फैलाने के लिए एचआईवी बम का इजात किया है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार आईएस ने अपने 16 आतंकियों को आत्‍मघाती हमलों के लिए तैयार कर रहा है.

बताया जा रहा है ये सारे 16 आतंकी एचआईवी ग्रस्‍त हैं. जांच रिपोर्ट में जब इन आतंकियों को एचआईवी पॉजीटिव पाया गया तो उन्‍हें आत्‍मघाती मिशन में भेजने की तैयारी की जाने लगी. इसी को लेकर खबर आयी थी कि आईएस के आतंकी एचआईवी ग्रस्‍त हो रहे हैं.

* महिलाओं का होता है यौन शोषण

आईएसआईएस में महिलाओं के साथ घोर बर्बरता हो रही है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार आईएसआईएस के आतंकी महिलाओं के साथ लगातार यौन संबंध बनाते हैं. उन्‍हें सेक्‍स गुलाम बनने पर मजबूर किया जा रहा है. कुछ महिलायें संगठन से भागने में कामयाब रही हैं, उन्‍होंने ही इसका खुलासा किया है. उन्‍होंने मीडिया के सामने आईएसआईएस की बर्बरता की कहानी बतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola