आईएसआईएस महिलाओं को कर रहा है ''सेक्स गुलाम'' बनने पर मजबूर

दुनिया में दहशत का प्रयाय बन चुका इस्लामिक स्टेट की बर्बरता का एक और उदाहरण सामने आया है. एक अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की खबरों की मानें तो आईएस महिलाओं को सेक्स गुलाम बनने पर मजबूर कर रहा है. आईएस के आतंकियों की हैवानियत देखिये, सीरिया के लगभग एक तिहाई यहूदियों का सफाया कर दिया […]
दुनिया में दहशत का प्रयाय बन चुका इस्लामिक स्टेट की बर्बरता का एक और उदाहरण सामने आया है. एक अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की खबरों की मानें तो आईएस महिलाओं को सेक्स गुलाम बनने पर मजबूर कर रहा है. आईएस के आतंकियों की हैवानियत देखिये, सीरिया के लगभग एक तिहाई यहूदियों का सफाया कर दिया गया है. इसके अलावा यहूदी महिलाओं के साथ उनकी बर्बरता बढ़ती जा रही है.
अंग्रेजी अखबार के अनुसार आईएस के आतंकी महिलाओं के साथ तरह-तरह के जुल्म कर रहे हैं. उन्हें सेक्स गुलाम बनने पर मजबूर कर रहे हैं. महिलाओं के साथ आतंकी रेप करते हैं और उन्हें सेक्स गुलाम की तरह रखते हैं. अंग्रेजी अखबार की खबरों के अनुसार आईएस के चंगुल से कुछ महिलाएं भागने में कामयाब हुई हैं उन्होंने ही बताया कि उनके साथ आईएस के आतंकी कितनी बर्बरता के साथ पेश आते हैं. यही नहीं मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो आईएस के आतंकी महिलाओं की खरीद बिक्री भी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




