भारत से विदेश सचिव-स्तरीय वार्ता की बहाली के लिए कहेगा पाकिस्तान

Updated at : 18 Aug 2015 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
भारत से विदेश सचिव-स्तरीय वार्ता की बहाली के लिए कहेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली बैठक में पाकिस्तान द्वारा भारत से विदेश सचिव स्तरीय वार्ता बहाली की बात करने और समझौता बम विस्फोट के मुख्य आरोपी की जमानत मंजूर किए जाने का मामला उठाने की संभावना है. राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली बैठक में पाकिस्तान द्वारा भारत से विदेश सचिव स्तरीय वार्ता बहाली की बात करने और समझौता बम विस्फोट के मुख्य आरोपी की जमानत मंजूर किए जाने का मामला उठाने की संभावना है.

राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज अपने समकक्ष अजीत डोभाल के साथ वार्ता के लिए 23 अगस्त को भारत जाएंगे. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एनएसए-स्तरीय वार्ताओं के एजेंडे पर चर्चा के लिए कल एक बैठक की अध्यक्षता की थी.
इस बैठक में गृहमंत्री निसार अली खान, वित्त मंत्री इशाक डार, अजीज, विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातमी और अन्य अधिकारी मौजूद थे. सरकारी सूत्रों ने बताया कि बैठक और एजेंडे के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.
बैठक की गोपनीय जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा, ‘‘ विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को फिर से शुरु करना और रॉ की गतिविधियों पर हमारी चिंता जैसे मुद्दे हमारे एजेंडे में होंगे.’’ भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायुक्त द्वारा कश्मीरी अलगाववादियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद पिछले वर्ष अगस्त में विदेश सचिव स्तरीय वार्ताएं रद्द कर दी थीं.
विदेश सचिवों के स्तर की अगले दौर की वार्ता के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है.
अधिकारियों ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान समझौता ट्रेन बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को जमानत का मुद्दा भी उठाएगा.’’समझौता एक्सप्रेस के मुख्य आरोपी की जमानत मंजूर किए जाने का भारतीय जांच एजेंसी द्वारा विरोध नहीं करने के मामले पर इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों को हाल में विदेश कार्यालय में तलब किया गया था.पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि वार्ता के दौरान नियंत्रण रेखा पर नियमित होती मुठभेड पर भी चर्चा की जाएगी.
उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान मुंबई हमलों के आरोपियों के मामले की सुनवाई पूरी होने में कथित देरी और कथित मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की जमानत मंजूर करने के मामले पर भारत का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है.’’ प्रधानमंत्री द्वारा अजीज की रवानगी से पहले एनएसए स्तरीय वार्ता के एजेंडे को अंतिम रुप देने के लिए एक अन्य बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है जिसमें सैन्य नेतृत्व भी शामिल होगा.
इससे पहले शरीफ को विदेश कार्यालय द्वारा तैयार एजेंडे के बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई.भारत ने 23 और 24 अगस्त को बैठक आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा था. पिछले महीने रुस के उफा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने इस बैठक के आयोजन को लेकर सहमति जताई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola