हवा में हुई दो विमानों की टक्कर, चार की मौत

सैन डियागो : सैन डियागो में हवाईअड्डे की ओर आ रहे दो छोटे विमानों की हवा में टक्कर हो गयी जिससे कम से कम चार व्यक्ति मारे गये और जिस जगह पर विमानों का मलबा गिरा वहां झाड़ियों में आग लग गयी.संघीय विमानन प्रशासन के प्रवक्ता इयान ग्रेगॅर ने बताया कि छोटे विमानों की यह […]
सैन डियागो : सैन डियागो में हवाईअड्डे की ओर आ रहे दो छोटे विमानों की हवा में टक्कर हो गयी जिससे कम से कम चार व्यक्ति मारे गये और जिस जगह पर विमानों का मलबा गिरा वहां झाड़ियों में आग लग गयी.संघीय विमानन प्रशासन के प्रवक्ता इयान ग्रेगॅर ने बताया कि छोटे विमानों की यह टक्कर कल सुबह करीब 11 बजे हुई.
उन्होंने बताया कि दोनों विमान ब्राउन फील्ड हवाईअड्डे की ओर आ रहे थे। इनमें से एक विमान दो इंजन वाला सैब्रेलाइनर और दूसरा एक इंजन वाला सेसना 172 विमान था.कैलिफोर्निया के वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख निक शूलेर ने बताया कि विमान आपस में टकराने के बाद जमीन पर गिरे तो उनमें आग लग गई और वे टूट भी गए.
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने पहले तीन व्यक्तियों के मारे जाने की खबर दी लेकिन करीब एक मील की दूरी तक फैले मलबे की जांच करने के बाद पता चला कि कम से कम चार व्यक्ति इस हादसे में मारे गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




