ट्वीटर से चुटकुले चुराने के आरोप में कोनन ओ ब्रीयन पर मुकदमा

लॉस एंजिलिस : ट्वीटर के एक यूजर द्वारा टीवी प्रस्तोता कोनन ओ ब्रीयन पर अमाइक्रो ब्लॉगिंग साइट से उसके चुटकुलों चुराने का आरोप लगाये जाने के बाद अब ब्रीयन साहित्यिक चोरी के मुकदमे का सामना कर रहे हैं. एस शोबिज की खबर के अनुसार, रोबर्ट एलेक्जेंडर केसबर्ग ने ‘कोनन’ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है […]
लॉस एंजिलिस : ट्वीटर के एक यूजर द्वारा टीवी प्रस्तोता कोनन ओ ब्रीयन पर अमाइक्रो ब्लॉगिंग साइट से उसके चुटकुलों चुराने का आरोप लगाये जाने के बाद अब ब्रीयन साहित्यिक चोरी के मुकदमे का सामना कर रहे हैं.
एस शोबिज की खबर के अनुसार, रोबर्ट एलेक्जेंडर केसबर्ग ने ‘कोनन’ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और उनपर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके चार चुटकुले ट्विटर से चुराये हैं और उनका इस्तेमाल देर रात आने वाले टॉक शो में किया है. ओ ब्रीयन की निर्माण कंपनी ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा, ‘हमारा मानना है कि इस मामले में कोई दम नहीं है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




