रुस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से करेंगे मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2015 8:14 AM
उफा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विदेश यात्रा के तीसरे दिन रूस पहुंचेंगे जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से होने की संभावना है. प्रधानमंत्री रुस में शंघाई सहयोग संगठन ( एससीओ) और ब्रिक्स में भी हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री रुस तीन दिन की यात्रा पर आ रहे […]
उफा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विदेश यात्रा के तीसरे दिन रूस पहुंचेंगे जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से होने की संभावना है. प्रधानमंत्री रुस में शंघाई सहयोग संगठन ( एससीओ) और ब्रिक्स में भी हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री रुस तीन दिन की यात्रा पर आ रहे हैं इस दौरान भारत के लिए कई संभावनाओं के द्वार खुलने की उम्मीद है. एससीओ सम्मेलन में भारत की पूर्व सदस्यता की संभावना भी प्रबल है.
इस समूह में फिलहाल छह देश शामिल है जिनमें चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गीस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल है. इसके अलावा ब्रिक्स सम्मेलन में आर्थिक क्षेत्र को और मजबूत करने और साथी देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा. इस सम्मेलन में ऋण की सुविधा को शुरू करने और इसे बेहतर ढंग से संचालित करने पर जोर दिया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










