चीन के लिए जासूसी करने वाला दक्षिण कोरिया का नौसेना अधिकारी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2015 10:17 AM (IST)
विज्ञापन

सोल : दक्षिण कोरिया के एक नौसैन्य अधिकारी को सेना से जुड़ी गुप्त जानकारियां चीन को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी आज रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दी. रक्षा सुरक्षा कमान में तैनात एक लेफ्टिनेंट कमांडर पर आरोप हैं कि उसने गोपनीय जानकारी संदिग्ध चीनी एजेंट को उस समय […]
विज्ञापन
सोल : दक्षिण कोरिया के एक नौसैन्य अधिकारी को सेना से जुड़ी गुप्त जानकारियां चीन को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी आज रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दी. रक्षा सुरक्षा कमान में तैनात एक लेफ्टिनेंट कमांडर पर आरोप हैं कि उसने गोपनीय जानकारी संदिग्ध चीनी एजेंट को उस समय दीं, जब वह वर्ष 2009 से 2012 तक चीन में पढ़ रहा था.
उसने धन के बदले सैन्य जानकारी विश्वविद्यालय के एक छात्र को दी. दक्षिण कोरियाई अधिकारियों को संदेह है कि चीनी छात्र एक गुप्तचर था. पिछले माह रक्षा सुरक्षा कमान के दो अधिकारियों को हथियार विक्रेताओं तक गोपनीय जानकारी पहुंचाने के जुर्म में क्रमश: छह और चार साल कैद की सजा सुनाई गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




