ePaper

भारतीय उच्चायुक्त रवि थापर की पत्नी पर लगे नौकर को प्रताड़ित करने के आरोप, न्यूजीलैंड छोड़ने की तैयारी में थापर

Updated at : 27 Jun 2015 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय  उच्चायुक्त रवि थापर की पत्नी पर लगे नौकर को प्रताड़ित करने के आरोप, न्यूजीलैंड छोड़ने की तैयारी में थापर

मेलबर्न : न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर ने पत्नी पर लग रहे आरोपों के बाद न्यूजीलैंड छोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है. उच्चायुक्त की पत्नी पर वहां के एक स्टाफ मेंबर को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. हालांकि पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस मामले में पीड़ित उन पर […]

विज्ञापन

मेलबर्न : न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर ने पत्नी पर लग रहे आरोपों के बाद न्यूजीलैंड छोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है. उच्चायुक्त की पत्नी पर वहां के एक स्टाफ मेंबर को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. हालांकि पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस मामले में पीड़ित उन पर कोई मामला दर्ज नहीं करवाना चाहता था. उन्होंने कहा, पीड़ित व्यक्ति अभी सुरक्षित अपने घर पर है.

पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था. उसके साथ गुलामों जैसा बर्ताव किया जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी. जब उसे एक दिन मौका मिला तो लगभग 20 किलोमीटर राजनयिक आवास से वेलिंगटन रैन बसेरा तक चला गया जहां उसकी खराब हालत देखकर उसे अस्ताल में भरती करवाया गया और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गयी. विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा मिस्टर थापर न्यूजीलैंड छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इस पूरे मामले पर थापर और उनकी पत्नी ने किसी तरह का बयान देने से इनकार कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola