ePaper

पर्रिकर के बयान पर पाक समिति ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

Updated at : 28 May 2015 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
पर्रिकर के बयान पर पाक समिति ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने ‘‘आतंकवादियों का मुकाबला आतंकवादियों से किए जाने ’’संबंधी भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान की निंदा करते हुए आज एक प्रस्ताव पारित किया और सरकार से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यह मामला उठाने को कहा. रक्षा मामलों संबंधी सीनेट की स्थायी समिति ने यहां पार्लियामेंट […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने ‘‘आतंकवादियों का मुकाबला आतंकवादियों से किए जाने ’’संबंधी भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान की निंदा करते हुए आज एक प्रस्ताव पारित किया और सरकार से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यह मामला उठाने को कहा.

रक्षा मामलों संबंधी सीनेट की स्थायी समिति ने यहां पार्लियामेंट हाउस में एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जिसकी अध्यक्षता सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने की.समिति ने अपने प्रस्ताव में पर्रिकर के बयान पर कडी आपत्ति जतायी और उनकी टिप्पणी को आतंकवाद को सरकारी नीति के रुप में प्रायोजित करने को ‘‘खुली स्वीकारोक्ति’’ करार दिया.
बैठक में पाकिस्तान सरकार से यह भी मांग की गयी कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष इस मामले को उठाए.प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत के पडोसियों के लिए बयान के गंभीर प्रभाव हैं और यह दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को खतरे में डालता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola